भारत

राहुल गांधी ने कोटा से दिल्ली तक ट्रेन में किया सफर

Nilmani Pal
18 Jun 2026 8:10 AM IST
राहुल गांधी ने कोटा से दिल्ली तक ट्रेन में किया सफर
x

दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटा से दिल्ली तक ट्रेन में सफर किया। कोटा दौरे को लेकर राहुल गांधी ने कहा, भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है। आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।

हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए। ‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।


Next Story