भारत

लखीमपुर खीरी हिंसा पर संसद में बवाल, राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बताया क्रिमिनल

jantaserishta.com
16 Dec 2021 11:20 AM IST
लखीमपुर खीरी हिंसा पर संसद में बवाल, राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बताया क्रिमिनल
x

Lakhimpur Kheri Ajay Mishra: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर संसद में भी जोरदार हंगामा जारी है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी क्रिमिनल हैं, जिनको तुरंत हटाया जाना चाहिए. दूसरी तरफ सरकार ऐसे मूड में नहीं दिख रही है. इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि यह पूरा मामला सबजुडिस है, जिसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही है.

बता दें कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एसआईटी की रिपोर्ट में किसानों पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने की बात सामने आने के बाद से बवाल जारी है. रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है. इसी बीच मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस संसद के बाहर धरना देगी.
टेनी के इस्तीफे की मांग भले तेज हो लेकिन सरकार ऐसा कुछ करने के मूड में नहीं दिख रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सरकार और पार्टी SIT रिपोर्ट को अंतिम सत्य नहीं मान रही. यह भी कहना है कि मामला टेनी के बेटे के खिलाफ है, उनके खिलाफ नहीं.
दरअसल, यूपी के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) मुख्य आरोपी हैं. इस मामले में मंगलवार को एसआईटी ने रिपोर्ट पेश की जिसमें इस हिंसा को साजिश बताया है. एसआईटी की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि किसानों के ऊपर एक सोची-समझी साजिश के तहत गाड़ी चढ़ाई गई थी.
लखीमपुर हिंसा और पत्रकारों को गाली देने पर बुरी तरह घिर चुके केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने ऑफिस पहुंच गए हैं. अजय मिश्रा पीछे के गेट से अपने दफ्तर पहुंचे हैं. ऑफिस में केंद्रीय मंत्री अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं.
वहीं, विपक्ष की चर्चा की मांग पर सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, इसलिए संसद में चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है. जिस पर राहुल गांधी ने कहा 'ये कौनसा लॉजिक है? यहां कोई भी चर्चा करवा सकते हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story