भारत

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को बताया नाकाम, बोले- किसान परेशान, महंगाई आसमान पर, पढ़े पूरा ट्वीट

jantaserishta.com
23 Oct 2021 2:51 PM IST
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को बताया नाकाम, बोले- किसान परेशान, महंगाई आसमान पर, पढ़े पूरा ट्वीट
x

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसानों की समस्याएं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''किसान परेशान है, महंगाई पहुंची आसमान है, सीमाओं पर घमासान है, भारत तो तब भी महान है, पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है.''



वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद के लिए कतार में खड़े हुए किसान की मौत से जुड़ी खबर को लेकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया, ''धान खरीदारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी. खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गई. उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.''
इससे पहले राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश की जनता के साथ घिनौना मजाक चल रहा है. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर ट्वीट किया, ''केंद्र सरकार हमारी जनता के साथ घिनौना मज़ाक़ कर रही है.'' पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बृहस्पतिवार को 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी जिसके साथ देश भर में ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयीं. आज भी उन्होंने किसानों की समस्याएं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story