भारत

फिर ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, पूछताछ जारी

jantaserishta.com
14 Jun 2022 4:46 PM IST
फिर ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, पूछताछ जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राहुल गांधी एक बार फिर ED दफ्तर पहुंच गए हैं. राहुल पूछताछ के बीच लंच के लिए घर गये थे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में आज दूसरे दिन भी ED के सवालों के जवाब दे रहे हैं. पूछताछ के बीच राहुल लंच ब्रेक पर घर निकले, जहां उनसे मिलने के लिए प्रियंका गांधी भी पहुंचीं. लेकिन इसी बीच राहुल का एक ट्वीट भी चर्चा में आ गया है. लंच ब्रेक पर घर पहुंचे राहुल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'जैसे 8 साल पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झांसा दिया था, वैसे ही अब 10 लाख सरकारी नौकरियों की बारी है. ये जुमलों की नहीं, 'महा जुमलों' की सरकार है. प्रधानमंत्री जी नौकरियां बनाने में नहीं, नौकरियों पर 'News' बनाने में एक्सपर्ट हैं.'
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को खुद निर्देश दिया है कि आने वाले डेढ़ साल में करीब 10 लाख भर्तियां की जाएं. इन लोगों को सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में काम मिलेगा. ऐसे में राहुल ने पीएम के इस ऐलान पर ट्वीट किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story