भारत

वायनाड में चुनाव जीतने को राहुल गांधी मुस्लिम लीग को बता रहे धर्मनिरपेक्ष पार्टी: अमित मालवीय

jantaserishta.com
2 Jun 2023 9:49 AM IST
वायनाड में चुनाव जीतने को राहुल गांधी मुस्लिम लीग को बता रहे धर्मनिरपेक्ष पार्टी: अमित मालवीय
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)|अमेरिकी यात्रा पर गए राहुल गांधी द्वारा मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताने की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा है कि केरल के वायनाड लोक सभा सीट पर अपनी स्वीकार्यता बनाये रखने ( फिर से चुनाव जीतने के लिए ) के लिए अब राहुल गांधी भारत विभाजन के लिए जिम्मेदार जिन्ना की पार्टी मुस्लिम लीग को भी धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताने लगे हैं। मालवीय ने मुस्लिम लीग को राहुल गांधी द्वारा धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दल बताने के बयान के अंश को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो पार्टी धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार है, राहुल गांधी के अनुसार एक 'धर्मनिरपेक्ष' पार्टी है।
भाजपा नेता ने इस बयान को राहुल गांधी की वायनाड से लोक सभा चुनाव जीतने की मजबूरी करार देते हुए आगे कहा, वायनाड में स्वीकार्य रहना भी उनकी मजबूरी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story