भारत

राहुल गांधी को दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने रोका

jantaserishta.com
6 Oct 2021 12:08 PM IST
राहुल गांधी को दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने रोका
x

नई दिल्ली: राहुल गांधी को दिल्ली हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ ने रोक लिया जबकि सचिन पायलट सड़क के रास्ते गाजीपुर बॉर्डर तक पहुंच गए हैं.

यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में चार किसानों की गाड़ी से कुचलकर हत्या मामले में आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra) के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) सरेंडर कर सकते हैं. सूत्रों के हवाले खबर के मुताबिक आशीष मिश्रा लखीमपुरर खीरी जनपद न्यायालय में सरेंडर कर सकते हैं. बता दें आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्‍या, आपराधिक साजिश और बलवा सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. लखीमपुर के तिकुनिया थाने में उनके खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, दुर्घटना और बलवा की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर बहराइच नानपारा के जगजीत सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story