भारत
राहुल गांधी ने शुरू की वैष्णो देवी यात्रा, बोले - दर्शन को आया, राजनीति पर नहीं बोलूंगा, देखें वीडियो
Rounak Dey
9 Sept 2021 4:11 PM IST

x
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जम्मू (Jammu) की यात्रा पर हैं। वह पैदल चलकर माता वैष्णों देवी (Mata Vaishno Devi Mandir) की दर्शन करेंगे। हालांकि, राहुल की निजी धार्मिक यात्रा पर सियासत भी गरमा चुकी है। बीजेपी ने राहुल की इस यात्रा पर तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी की माता वैष्णों देवी का दर्शन करना केवल टोकन हिंदुत्व है।
राहुल गांधी पर बीजेपी (BJP) के हमला बोलने के बाद कांग्रेस (Congress) भी मुखर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी अगर 13 किलोमीटर पैदल चलकर वैष्णो देवी जाना चाहते हैं तो बीजेपी को ऐतराज क्यों? मोदी जी भी राहुल जी के साथ जाएं, वे (पीएम) बुजुर्ग हैं, उनका भी हाथ पकड़कर ले जाएंगे। जरूरत पड़ी तो कंधे पर बैठाकर ले जाएंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी माता वैष्णो देवी का गुरुवार को दर्शन करेंगे। वह शाम को माता के दरबार की विशेष आरती में भी सम्मिलित होंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर के दो दिनी दौरे पर पिछले महीना भी गए थे। 9-10 अगस्त को यहां गए राहुल गांधी ने माता खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह जाकर प्रार्थनाएं की थी। यहां श्रीनगर में पार्टी ऑफिस के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने जम्मू और लद्दाख की यात्रा का भी ऐलान किया था।
श्री @RahulGandhi जी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अपनी पदयात्रा में आगे बढ़ रहे हैं।
— Congress (@INCIndia) September 9, 2021
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता व माँ के भक्तों का हुजूम उनका स्वागत कर रहा है। #RahulVaishnoDeviYatra pic.twitter.com/6aJBKUghbP
Next Story





