भारत
राहुल गांधी आरोप सत्यापित करें नहीं तो होगी कार्रवाई: प्रल्हाद जोशी
jantaserishta.com
13 Feb 2023 3:16 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| लोक सभा सचिवालय द्वारा विशेषाधिकार हनन के मामले में राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस पर की जा रही आलोचना पर पलटवार करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि इस बार अनाप-शनाप और बेबुनियाद आरोप लगाने के मामले पर राहुल गांधी पर कार्रवाई जरूर होगी। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि राहुल गांधी अनाप-शनाप और बेबुनियाद आरोप लगाते हैं और उन आरोपों को सत्यापित (साबित) भी नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब देश की जनता के प्रति जवाबदेह हैं।
विशेषाधिकार हनन के मामले में काईवाई को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार कार्रवाई होगी।
आपको बता दें कि, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोक सभा में 7 फरवरी को बोलते हुए राहुल गांधी ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन सरकार और भाजपा सांसदों की लगातार मांग के बावजूद उन्होंने उन आरोपों को सत्यापित नहीं किया था।
इसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया था। इन दोनों नोटिस पर निर्धारित संसदीय परंपरा और नियमों के अनुसार लोक सभा सचिवालय ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 15 फरवरी तक जवाब देने को कहा है।
Tagsराहुल गांधीप्रल्हाद जोशीलोकसभा सचिवालयलोकसभादिल्लीदिल्ली न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारRahul GandhiPralhad JoshiLok Sabha SecretariatLok SabhaDelhiDelhi NewsLatest NewsHindi News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





