भारत

राहुल गांधी को लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए पीएम का शुक्रिया अदा करना चाहिए: भाजपा

jantaserishta.com
29 Jan 2023 6:10 PM IST
राहुल गांधी को लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए पीएम का शुक्रिया अदा करना चाहिए: भाजपा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहिए। उन्हीं की वजह से वो श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा सके। भाजपा द्वारा जारी एक आधिकारिक वीडियो में राज्यवर्धन राठौर ने कहा, राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर गर्व के साथ तिरंगा फहराया। आज पीएम मोदी और मोदी सरकार के प्रयासों से हालात ऐसे हो गए हैं कि कोई भी भारतीय जम्मू-कश्मीर में गर्व से तिरंगा फहरा सकता है। राहुल गांधी को इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहिए।
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है। इस यात्रा का सोमवार को समापन होने वाला है। राहुल गांधी ने 7 सितंबर को शुरू हुए पैदल मार्च के अंत में दोपहर 12 बजे श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।
हालांकि, लाल चौक पर राहुल गांधी के कट-आउट लगाए गए जो राष्ट्रीय ध्वज से बड़े थे। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कई लोगों का कहना है कि राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा 'अपमानजनक और घृणित व्यवहार' किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story