भारत
राहुल गांधी ने नाई को भेजा गिफ्ट, खुशी से झूम उठा सैलून मालिक
jantaserishta.com
13 Sept 2024 12:00 PM IST

x
दुकान संचालक ने कहा कि यह उपहार कभी नहीं भूल पाएंगे.
रायबरेली: यूपी के रायबरेली में एक सैलून संचालक को खास तोहफा मिला। ये तोहफा उन्हें सांसद राहुल गांधी ने भेजा है। ये रिटर्न गिफ्ट राहुल ने उसी सैलून संचालक को भेजा है जहां उन्होंने अपने बाल और दाढ़ी बनवाए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने लालगंज के जिस सैलून में बाल कटवाए थे, उसके दिन बहुर गए। चार महीने बाद राहुल गांधी ने सैलून संचालक को उपहार भिजवाया है। इस उपहार से उसकी दुकान और चमक उठी है। दुकान संचालक ने कहा कि यह उपहार कभी नहीं भूल पाएंगे।
लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने 13 मई को बैसवारा इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था। सभा के बाद लौटते समय वह अचानक लालगंज के बृजेंद्र नगर मोहल्ले में सैलून चलाने वाले मिथुन की दुकान पर रुके। राहुल ने मिथुन से बाल कटवाए और दाढ़ी सेट करवाई। इस दौरान मिथुन के साथ राहुल की खूब चर्चा हुई। अचानक बृजेंद्र नगर मोहल्ला में मिथुन की दुकान पर कुछ कांग्रेसी पहुंचे और राहुल गांधी की ओर से भेजे गए सैलून का सामान उन्हें भेंट किया। उपहार में एक शैंपू चेयर, दो हेयर कटिंग चेयर और एक इनवर्टर बैटरी शामिल है।
मिथुन ने समान पाकर खुशी व्यक्त की और राहुल गांधी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का उनके सैलून में आना ही उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इतना याद रखा और कई महीने बाद सामान भिजवाया है, यह बड़ी बात है। राहुल के उपहार से मिथुन की पत्नी सीता और परिवार के सभीलोगखुशहैं। दुकान में काम करने वाले अमन कुमार ने कहा- राहुल गांधी के आने के बाद से दुकान में ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। अगर पहले 10 लोग आते थे, तो अब 15 आते हैं. उस दिन से हमें बहुत सारे कॉल आ रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





