भारत

पब में दिखे राहुल गांधी, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कही यह बात

jantaserishta.com
3 May 2022 6:51 PM IST
पब में दिखे राहुल गांधी, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कही यह बात
x

नई दिल्ली: नेपाल दौरे पर गए राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है. जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. जहां बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी के वीडियो में कुछ भी गलत नहीं है. इन सबके बीच अब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने BJP पर निशाना साधा है.

महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि प्राइवेट टाइम में यदि कोई नाइटक्लब या शादी में जाता है तो कैसे किसी दूसरे शख्स का इससे लेना-देना हो सकता है? फिर चाहे नाइटक्लब/शादी में जाने वाला शख्स राहुल गांधी हो या फिर कोई आम आदमी.
टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि BJP के बीमार ट्रोल इंचार्ज को वही करना चाहिए जो वे सबसे अच्छा करते हैं. वे दोहरे चरित्र वाला जीवन जीते हैं, जैसे- चाय की केतली में बीयर रखना.
वहीं कांग्रेस की महिला नेता पंखुड़ी पाठक ने कहा कि राहुल गांधी रियल पर्सन हैं और वो वही करते हैं वो रियल लोग करते हैं. अपने दोस्त की शादी को अटेंड करते हैं, उनकी फैमिली से मिलते हैं. वहीं दूसरी तरफ हमारे पास एक ऐसा भी नेता है, जिसका पिछला इतिहास, पढ़ाई-लिखाई और मैरिटल स्टेटस सब नकली है.
उधर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शादी करना, किसी से दोस्ती करना या शादी समारोह में शामिल होना अभी भी इस देश में अपराध नहीं बना है. सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है आगे पीएम मोदी यह तय कर लें कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story