भारत

समुद्र के बीच राहुल गांधी...10 मिनट तक तैरते दिखें

Admin2
24 Feb 2021 3:58 PM GMT
समुद्र के बीच राहुल गांधी...10 मिनट तक तैरते दिखें
x
देखें VIDEO

कोल्लम/केरल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मछुआरों के जीवन को करीब से देखने समझने के लिए उनके साथ नौका में सवार होकर यहां समुद्र में गए और जब जाल डाला गया, तो वह भी बाकी मछुआरों के साथ पानी में उतर गए और तट पर पहुंचने से पहले करीब 10 मिनट तैरते रहे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। राहुल ने जब देखा कि मछली पकड़ने के लिए जाल डालने के बाद कुछ मछुआरे नौका से समुद्र में छलांग लगा रहे हैं, तब वह भी पानी में उतर गये। उस वक्त नौका पर राहुल के एक निजी सुरक्षा अधिकारी भी थे।

उनके साथ मौजूद कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि अपने साथ के मछुआरों से यह जानने के बाद कि उनके साथी पानी के अंदर जाल को ठीक से फैला रहे हैं, राहुल भी समुद्र में उतर गये।पदाधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''वह हमे बताए बगैर ही पानी में उतर गये...हम सभी दंग रह गये लेकिन वह बहुत सहज दिख रहे थे। वह करीब 10 मिनट तक पानी में रहे। वह एक अच्छे तैराक हैं। ''एक सूत्र ने बताया कि राहुल नीली टी-शर्ट और खाकी पतलून पहने पहने ही समुद्र में कूद गए।

थंगासेरी तट पर लौटने के बाद राहुल ने अपने गीले कपड़े बदले। नौका पर 23 मछुआरे थे। राहुल के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति महासचिव के सी वेणुगोपाल और टी एन प्रतापन सहित पार्टी के चार नेता थे।


Next Story