भारत

राहुल गांधी बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है, VIDEO

jantaserishta.com
8 Aug 2023 4:26 PM IST
राहुल गांधी बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है, VIDEO
x
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पूरा भारत उनका घर है। सूत्रों से खबर आई कि लोकसभा सचिवालय उनकी सदस्यता बहाल करने के एक दिन बाद उन्हें अपना आधिकारिक बंगला फिर से आवंटित कर रहा है। दरअसल, पत्रकारों ने राहुल गांधी से 12 तुगलक लेन स्थित उनके बंगले के फिर से आवंटन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि "मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।"
हालांकि, बंगले के दोबारा आवंटन की आधिकारिक सूचना अभी नहीं मिली है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि 12 तुगलक लेन वाला मकान उन्हें आवंटित कर दिया गया है। बता दें कि सूरत की एक अदालत ने 'मोदी उपनाम' टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा दी थी। इसके बाद राहुल गांधी को सांसद के रूप में अयोग्य ठहराया गया था और उन्हें आधिकारिक आवास खाली करना पड़ा था। 24 मार्च को अयोग्य ठहराए जाने के एक महीने बाद राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को अपना आवास खाली कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story