राहुल गांधी बोले - वोट के लिए स्टेज पर आकर डांस भी कर लेंगे मोदी

पटना। बिहार में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने प्रदेश में शिक्षा, बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुजफ्फरपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा मुझे बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है। मेड इन चाइना। नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी और GST लागू करके सभी छोटे व्यवसायों को नष्ट कर दिया है। जहां भी देखो, मेड इन चाइना है। हम कहते हैं कि यह मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए। मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए। हमें ऐसा बिहार चाहिए।"-
राहुल गांधी ने कहा, "मैं देश के हर जिले में गया हूं। जहां भी मैं जाता हूं वहां बिहार के युवा मुझे मिलते हैं। मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं आपने दिल्ली बनाई, बेंगलुरु की सड़कें बनाई, गुजरात में आपने काम किया खून पसीना दिया। मुंबई को आपने मदद दी... दुबई आपकी मेहनत से बना है। आप अलग-अलग प्रदेशों की मदद कर सकते हो, शहरों को बना सकते हो तो फिर बिहार में आप ये काम क्यों नहीं कर पा रहे हैं?... यहां पर 20 साल से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। अपने आप को अति पिछड़ा कहते हैं, बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए इन्होंने पिछले 20 साल में क्या किया? क्या आप ऐसा प्रदेश चाहते हैं जहां आपको कुछ ना मिले?..."
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल BJP के हाथ में है। उनको सामाजिक न्याय से कोई मतलब नहीं है। अति पिछड़ा की आवाज बीजेपी को सुनाई नहीं देती है। सिर्फ नीतीश जी के चेहरा का प्रयोग हो रहा है।
मोदी वोट के लिए स्टेज पर आकर डांस भी कर लेंगे
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) October 29, 2025
- राहुल गांधी pic.twitter.com/TABVhaGlnJ





