भारत

राहुल गांधी बोले- अगर पीएम चाहें तो 2-3 दिन में मणिपुर की आग बुझा सकते हैं

jantaserishta.com
9 Aug 2023 4:55 PM IST
राहुल गांधी बोले- अगर पीएम चाहें तो 2-3 दिन में मणिपुर की आग बुझा सकते हैं
x
देखें वीडियो.
बांसवाड़ा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. राहुल की सांसदी बहाल होने के बाद यह उनकी पहली रैली है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आपको आदिवासी कहते हैं और बीजेपी आपको वनवासी कहती है. बीजेपी आपको जंगल में रखना चाहती है. हम आपको देश का मालिक समझते हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी आपको वनवासी कहती है और आपके जंगल को छीनकर अडाणी को सौंप देती है. उन्होंने कहा कि हिस्ट्री में चाहे जो भी लिख ले, ये ज़मीन आपकी है. राहुल ने कहा कि मैंने संसद में कहा कि भारत एक आवाज़ है. ये आदिवासियों की, महिलाओं की और मणिपुर के लोगों की आवाज़ है. बीजेपी की सोच ने मणिपुर में आग लगा दी है. मणिपुर में भारतमाता की हत्या हुई है.
बता दें कि यह रैली विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही है. इसके साथ ही कांग्रेस राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इस रैली को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार रात ट्वीट किया था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मानगढ़ धाम में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story