
मध्य प्रदेश। महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बाइक चलाई। बता दें कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने रविवार सुबह महू से यात्रा शुरू की। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। राहुल तेज कदमों से चल रहे है और पीछे पीछे दूसरे नेता दौड़ रहे थे। राऊ विधानसभा क्षेत्र में राहुल के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ता इतनी संख्या में थे कि पुलिस को राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने में पसीना आ गए। सुरक्षा के लिए मोटा रस्सा लेकर आगे चल रहे पुलिस जवानों को आगे बढ़ने की जगह नहीं मिल रही थी। बड़ी मुश्किल से रास्ते से भीड़ को हटाकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए रास्ता बनाने की जद्दोजहद यहां पुलिस जवान करते देखे गए।
बायपास पर भारत जोड़ो यात्रा के लिए रेड कारपेट बिछाया गया। रंग बिरंगी कतरन उड़ा कर भी राहुल का स्वागत किया गया।राहुल ने यहां कुछ देर फोन पर बात करते हुए चल रहे थे। वे स्टूडेंट,वरिष्ठ नागरिकों से भी मिले। वे टी ब्रेक के लिए भी एक जगह रुके। उनके साथ विधायक जीतू पटवारी भी कदम मिलाकर चल रहे थे।
#WATCH मध्य प्रदेश: महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाइक चलाते हुए दिखे। pic.twitter.com/dgEN1dZ38E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2022