भारत
विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
jantaserishta.com
10 Jun 2023 3:00 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विदेशी धरती पर राहुल गांधी द्वारा भारत में अल्पसंख्यकों की खराब हालत वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो उनको अल्पसंख्यक समुदाय की याद आ जाती है, उन्हें यह याद करना करना चाहिए कि जब वो 13 साल के थे तो असम में क्या हुआ था, जब वे 14 साल के थे तो 1984 में सिखों के साथ क्या हुआ था ?
राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर कटाक्ष करते हुए पुरी ने कहा कि उनकी विश्वसनीयता कहां बची है ? वे कोई भी बयान दे देते हैं और जब झूठ पकड़ा जाता है तो माफी मांग लेते हैं। जबकि राजनीति में विश्वसनीयता बहुत जरूरी होती है। राहुल गांधी के 'रियर व्यू मिरर' वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए पुरी ने कहा कि उन्हें अपना आईसाइट चेक करवाना चाहिए कि कहीं चश्मा उल्टा तो नहीं लगा है।
विपक्ष दलों की आलोचना करते हुए पुरी ने कहा कि विपक्षी दल अभी मुद्दों की तलाश में है। आम आदमी पार्टी को पॉलिटिकल स्टार्टअप्स बताते हुए पुरी ने रेवड़ी कल्चर को लेकर उनकी आलोचना की। अकाली दल के साथ पंजाब में फिर से गठबंधन करने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि पंजाब में दोबारा अकाली दल के साथ जुड़ने की आवश्यकता नहीं है।
Tagsकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरीहरदीप सिंह पुरीराहुल गांधीUnion Minister Hardeep Singh PuriHardeep Singh PuriRahul Gandhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





