भारत

चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे राहुल गांधी

jantaserishta.com
13 May 2022 8:16 AM IST
चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे राहुल गांधी
x

Udaipur: कांग्रेस के नव संकल्प 3 दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रेन से उदयपुर पहुंच चुके हैं. शिविर का आयोजन 13-15 मई तक उदयपुर में आयोजित होने जा रहा है.

चिंतन शिविर की शुरुआत सोनिया गांधी के भाषण से होगी. वहीं 15 मई को राहुल गांधी नेताओं को संबोधित करेंगे. चिंतन शिविर में शुक्रवार सुबह राहुल गांधी ट्रेन से उदयपुर पहुंचे, इस दौरान रास्ते में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. पार्टी के चिंतन शिविर में जाते समय चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेरशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत करीब 400 नेता शामिल हो रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट समेत राजस्थान कांग्रेस के लगभग सभी वरिष्ठ नेता उदयपुर पहुंच चुके हैं. खबरों की मानें तो इस तीन दिनों के चिंतन शिविर में छह बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. जिसके जरिए कांग्रेस देश में आने वाले दिनों में अपना रोडमैप तय करेगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story