भारत

राजस्थान पहुंचे राहुल गांधी, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

Nilmani Pal
23 Sep 2023 2:11 AM GMT
राजस्थान पहुंचे राहुल गांधी, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
x

जयपुर। राजस्थान पहुंचने पर राहुल गांधी का मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया। राहुल गांधी आज जयपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसरोवर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन दोपहर 12 बजे शुरू होगा और उसे दोनों नेता संबोधित करेंगे। डोटासरा ने कहा,‘‘ यह कार्यक्रम हमें और मजबूती देगा। हमारे नेताओं का जो आर्शीवाद और जो एक संदेश कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जाएगा हम फिर सरकार को रिपीट करेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी राजस्थान की यात्रा के दौरान राजस्थान पूर्व नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करेंगे। डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद के खिलाफ जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया वह लोकतंत्र की परंपराओं को कलंकित करने वाले शब्द थे। उन्होंने कहा कि संसद के नए भवन में इस तरीके की शुरुआत करना यह भाजपा की नीति व उसकी सोच को दर्शाता है।


Next Story