भारत

राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे... इंडिया ब्लॉक का मार्च पूरा

jantaserishta.com
12 Oct 2026 6:58 PM IST
राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे... इंडिया ब्लॉक का मार्च पूरा
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में SIR कराने के फैसले को अमान्य घोषित करने की मांग की गई है. साथ ही, याचिका में SIR की प्रक्रिया को ECI की ओर से शक्तियों के गलत इस्तेमाल के तौर पर देखते हुए इसकी कानूनी वैधता पर विचार करने की मांग की गई है.

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सुप्रीम कोर्ट से बाहर निकल गए हैं. दोनों नेता सुप्रीम कोर्ट परिसर से रवाना हो गए. दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है. ट्रैफिक के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रभावित इलाकों में मंडी हाउस और उनके डिविजन की अन्य सड़कें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उपलब्ध अधिकतम बल को तैनात किया है. ट्रैफिक को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा रहा है और स्थिति के अनुसार ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जा रही है.
किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, 'विरोध हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक अधिकारियों का खुलेआम गलत इस्तेमाल करना निंदनीय है. कांग्रेस पार्टी अब दिशाहीन है. लेकिन अगर उनके पास एक समझदार और समर्पित नेता हो, जिसे साल में 200 छुट्टियां बिताने में मजा न आए, तो वो अपनी संख्या बढ़ा सकते हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story