भारत

ब्रेकिंग: राहुल गांधी पहुंचे रामलीला मैदान, अधीर रंजन चौधरी ने कही ये बात, देखें वीडियो

jantaserishta.com
4 Sept 2022 1:13 PM IST
ब्रेकिंग: राहुल गांधी पहुंचे रामलीला मैदान, अधीर रंजन चौधरी ने कही ये बात, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में आना आसान है, जाना आसान है, लेकिन टिके रहना मुश्किल है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी को अब अपना नारा बदल लेना चाहिए. पहले नारा था मोदी है तो मुमकिन है.. अब इसको बदलकर मोदी है तो महंगाई है, कर देना चाहिए. चौधरी ने कहा कि मोदी जी देश को तोड़ते हैं तो राहुल जी जोड़ते हैं.

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते हुए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महंगाई से लोगों को कमर टूटी है. जब बीजेपी विपक्ष में थी तो जीएसटी का विरोध करती थी और हर चीज में जीएसटी लगा दी है. कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी. ये सरकार किसान विरोधी भी है. पहले किसानों के खिलाफ कानून बनाए और अब एमएसपी पर बात नहीं कर रहे हैं. आज डीजल, गैस, पैट्रोल और रोजाना की चीजें बहुत महंगी हो गई हैं. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपनी और जनता की आवाज को बुलंद करना होगा. कांग्रेस के कार्यकर्ता गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने के खिलाफ लड़ते रहेंगे.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री को घेरा है. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते. उन्हें जनता की तकलीफें सुननी ही पड़ेंगी. इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है.
महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि बढ़ती महंगाई की मार से बेबस और लाचार जनता को निजात दिलाने के लिए आज गूंगी-बहरी बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेसजनों की हुंकार.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story