भारत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, लोको पायलटों से की मुलाकात

jantaserishta.com
5 July 2024 5:51 PM IST
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, लोको पायलटों से की मुलाकात
x
देखें तस्वीरें.
नई दिल्ली: जनसंवाद की नीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी समाज के विभिन्न तबके के लोगों से मिलकर लगातार उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी उन्हें यह भरोसा दिला रहे हैं कि हम ना महज आपकी समस्याओं को सुनेंगे, बल्कि उसका निराकरण भी करेंगे और आगे भी हमारी यही कोशिश रहेगी कि आपको भविष्य में फिर कभी ऐसी स्थिति से ना जूझना पड़े।
इसी बीच, राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहां उन्होंने लोको पायलट से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। राहुल ने उनसे ट्रेन परिचालन के संबंध में जानकारी जुटाई। लोको पायलट से मुलाकात की तस्वीरें कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की हैं। ये तस्वीरें अभी सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियों में हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को भी राहुल गांधी ने दिल्ली के जीटीबी नगर इलाके में जाकर श्रमिकों से मुलाकात की थी। राहुल ने उनसे बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं। यही नहीं, श्रमिकों से मुलाकात के दौरान राहुल ने फावड़ा भी चलाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही।
ध्यान देने वाली बात है कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने इसी तरह समाज के विभिन्न तबके के लोगों के बीच एक जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास किया था। लोकसभा चुनाव में सीटें बढ़ने के बाद से राहुल गांधी लगातार आक्रामक मुद्रा में नजर आ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story