मानसा पहुंचे राहुल गांधी, सिद्धू मूसेवाला के पिता को लगाया गले, देखें वीडियो

न्यूज़ क्रेडिट: न्यूज़ 18
मानसा. पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना के कई दिन बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके पैतृक गांव मूसा पहुंचे. इस दौरान राहुल गांधी ने दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मुलाकात की. साथ ही सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी. सिद्धू मूसेवाला सिंगर के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी थे. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब में इस साल हुए विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. बता दें कि बीते 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की वारदात से एक दिन पूर्व ही 424 वीआईपी की पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा वापिस ले ली गई थी, जिसमें सिद्धू मूसेवाला भी शामिल थे.
#WATCH | Punjab: Congress leader Rahul Gandhi met the family of late singer and party leader Sidhu Moose Wala at their residence in Moosa village, Mansa today.
— ANI (@ANI) June 7, 2022
(Source: Congress) pic.twitter.com/El9bQmI3pB
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





