भारत

लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, सुलतानपुर कोर्ट में होंगे पेश

Nil dhankar
26 July 2024 9:13 AM IST
लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, सुलतानपुर कोर्ट में होंगे पेश
x

यूपी UP News । केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी केस में रायबरेली से संसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi आज कोर्ट में हाजिर होंगे। एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के समक्ष वे मुकदमे में अपना बयान दर्ज कराएंगे।

कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के हनुमानगंज निवासी बीजेपी नेता विजय मिश्र ने वकील संतोष पांडेय के जरिए राहुल गांधी के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में चार अगस्त 2018 को मानहानि का वाद दायर किया गया था। आरोप है कि साल 2018 में कर्नाटक में एक जनसभा में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हत्या का आरोपी कहा था। आरोपों पर प्रथम दृष्टया संज्ञान लेते हुए बीते साल कोर्ट ने उन्हें तलब किया था।


Next Story