
x
नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राहुल गांधी अपनी पुश्तैनी सीट (अमेठी) छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने यह बातें दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के रोड शो में कही।
शुक्रवार को दिल्ली की चांदनी चौक सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल और दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट के उम्मीदवार रामबीर सिंह बिधूड़ी ने अपने-अपने नामांकन से पहले रोड शो निकला। दक्षिण दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रामबीर सिंह बिधूड़ी के रोड शो में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।
दिल्ली में आयोजित रोड शो के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अमेठी संसदीय सीट राहुल गांधी की पुश्तैनी सीट थी। हालांकि, राहुल इस सीट को छोड़कर भाग गए हैं। धामी का कहना है कि जिस प्रकार राहुल ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र से पलायन किया है, वैसे ही उनकी पूरी कांग्रेस पार्टी भी पलायन करने वाली है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से नामांकन भी कर दिया। अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





