भारत

राहुल गांधी ने लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया, बोले- यह विचारधारा का मुद्दा नहीं, सदन में चर्चा हो

jantaserishta.com
12 Dec 2025 1:49 PM IST
राहुल गांधी ने लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया, बोले- यह विचारधारा का मुद्दा नहीं, सदन में चर्चा हो
x
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सदन में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण बच्चों को नुकसान हो रहा है और लोगों में कैंसर जैसी बीमारी फैल रही है। राहुल गांधी ने मांग उठाई कि सदन में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, "हमारे ज्यादातर बड़े शहरों में लोग जहरीली हवा की चादर में जी रहे हैं। लाखों बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं, उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है और लोगों को कैंसर हो रहा है। बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।"
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण मुद्दा है और इस पर सरकार और हमारे बीच जरूर पूरी सहमति बनेगी। राहुल गांधी ने कहा, "यह कोई सोच का मुद्दा नहीं है। सदन में हर कोई इस बात से सहमत है कि वायु प्रदूषण और इससे हमारे लोगों को जो नुकसान हो रहा है, ऐसी चीज पर हमें मिलकर काम करना चाहिए।"
कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि सरकार शहरों में वायु प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए एक प्लान बनाए। विपक्ष को भी ऐसा प्लान बनाने में सरकार के साथ मिलकर काम करने में खुशी होगी।
उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर, हम देश को दिखा सकते हैं कि हम किसी जरूरी चीज पर मिलकर काम कर सकते हैं। हमें इस पर संसद में विस्तार से चर्चा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को हर शहर के लिए एक मेथड वाला, सिस्टमैटिक प्लान बनाना चाहिए, जो अगले 5 या 10 सालों में हमारे लोगों की जिंदगी आसान बना सके।"
इसके बाद, राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैंने दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के प्रदूषण पर बात की। ये एक ऐसा विषय है जिसमें सभी पार्टियां सहमत हो सकती हैं। मैंने सुझाव दिया कि हमें सदन में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए। इस विषय पर हमें एकमत होना चाहिए कि हम भविष्य की बात करेंगे और इस समस्या को हल कैसे किया जाए, उस पर चर्चा करेंगे। विशेषज्ञों की भी राय लेंगे और हम देश को दिखाएंगे कि हम प्रदूषण के विषय पर एक साथ काम कर सकते हैं।"
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में प्रदूषण की स्थिति को लेकर चर्चा पर कहा, "मैं पूरी तरह से सहमत हूं। मेरे ख्याल से सभी सहमत हैं। सरकार ने भी कहा कि हम सभी को इस पर चर्चा करनी चाहिए और एक एक्शन प्लान बनना चाहिए।"
प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि हर साल इसका (प्रदूषण) स्तर बढ़ता जा रहा है। बाकी सारे विषय पर चर्चा होती है तो इस पर भी चर्चा होनी चाहिए और इसमें से कुछ ठोस समाधान निकलना भी चाहिए। सरकार इस ओर एक अच्छा एक्शन प्लान बनाए तो बेहतर होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story