भारत

राहुल गांधी आज रायबरेली दौरे पर

Nilmani Pal
20 Jan 2026 7:45 AM IST
राहुल गांधी आज रायबरेली दौरे पर
x

यूपी। लोकसभा में विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी अपने ससंदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जनता को योजनाओं को सौगात देंगे। सांसद निधि से बनी सड़कों को जहां जनता को समर्पित करेंगे वहीं आठ सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही उमरन गांव में आयोजित चौपाल में सहभाग कर शाम को वापस दिल्ली चले जाएंगे। सांसद राहुल गांधी मंगलवार की सुबह भुएमऊ गेस्ट हास में सबसे पहले जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडलों से भी बात करेंगे।

सभी से मुलाकात करने के बाद सांसद राहुल गांधी सांसद निधि से बनकर तैयार हुई 26153700 रुपये से बनी 31 सड़कों का भुएमऊ गेस्ट हाउस में लोकार्पण कर जनता को सौंपेंगे। इसके साथ 5039500 रुपये से बनने वाली आठ सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं की सौगात के साथ ही वे आईटीआई में स्थिति राजीव गांधी स्टेडियम में यूथ स्पोर्ट एकेडमी की ओर से आयोजित प्रीमियर लीग-छह का शुभारंभ करेंगे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर वे युवाओं में जोश भरेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के आवास पर पहुंच कर उनकी बेटी व दामाद को अर्शीवाद देंगे। यहां से सीधे रोहनिया विकास खंड के उमरन गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे मनरेगा बचाव संग्राम अभियान के तहत आयोजित चौपाल में भाग लेंगे।

कांग्रेस की ओर से चल रहे मनरेगा बचाव संग्राम अभियान के तहत आयोजित देश की पहली चौपाल में वे भाग ले रहे हैं। इस वजह से सबकी निगाहें इस चौपाल पर टिकी हुई है। इस कार्यकम के बाद पहले उनको रात्रि विश्राम यहीं करना था लेकिन अब वे सीधे फुर्सतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां शाम चार बजे दिल्ली के लिए हवाई जहाज से रवाना हो जाएंगे।


Next Story