
x
केरल। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय केरल दौरे के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के 150 से ज़्यादा पेशेवरों से बातचीत करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी सात मार्च को सुबह 10.30 बजे तिरुवनंतपुरम के टेक्नोपार्क के त्रावणकोर हॉल में आईटी के पेशेवरों से बातचीत करेंगे।
इस कार्यक्रम के आयोजकों के मुताबिक इस कार्यक्रम में राज्य में काम कर रही अलग-अलग बड़ी कंपनियों के आईटी पेशेवर के साथ-साथ उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और स्टार्टअप उद्यमी भी शामिल होंगे। बातचीत तकनीकी क्षेत्र , नवचार, उद्यमशीलता और केरल के बढ़ते आईटी इकोसिस्टम में रोज़गार के मौकों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।विस्तृत
Next Story





