भारत

राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर

Subhi
26 July 2025 6:54 AM IST
राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर
x
गुजरात दौरे पर

गुजरात: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार, 26 जुलाई को गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य न केवल पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करना है, बल्कि 2026 के नगर निकाय और 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की रणनीतिक दिशा तय करना भी है।

राहुल गांधी इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करेंगे, साथ ही सहकारिता क्षेत्र, विशेषकर दुग्ध उत्पादन और अमूल मॉडल में भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी के रुख को स्पष्ट करेंगे।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (GPCC) के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने वडोदरा में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि: “राहुल गांधी 26 जुलाई को वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से आणंद रवाना होंगे। आणंद के एक निजी रिसॉर्ट में चल रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में वे शामिल होंगे।"

Next Story
null