
गुजरात। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन वहीं, 8 और 9 मार्च को गुजरात में कांग्रेस का भी महाधिवेशन हो रहा है। आखिरी बार कांग्रेस का अधिवेशन भावनगर में 1961 में हुआ था। इस तरह गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहा है। इसलिए अधिवेशन से पहले राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को गुजरात कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी की समीक्षा करेंगे। अधिवेशन से पहले राहुल गांधी का दो दिनी अहमदाबाद दौरा साफ संदेश देता है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अभी से एक्टिव मोड में है।
राहुल गांधी का 7 मार्च का शेड्यूल सुबह 10:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। 10:30 से 11:00 बजे, पूर्व पीसीसी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 11.00 से 1:00 बजे, राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक करेंगे। 2.00 से 3.00 बजे, जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 3.00 से 5.00 बजे, तक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 8 मार्च का शेड्यूल 10:30 से 12:30 बजे तक पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। स्थानीय निकाय चुनाव के कार्यकर्ता और पूर्व उम्मीदवारों के साथ भी बैठक करेंगे। 1:45 बजे, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।





