भारत

राहुल गांधी कालकाजी मार्केट में लोगों से मिले

Nil dhankar
21 Dec 2024 5:00 PM IST
राहुल गांधी कालकाजी मार्केट में लोगों से मिले
x

दिल्ली। राहुल गांधी दिल्ली के कालकाजी पहुंचे और वहां मार्केट में लोगों से मिले

राहुल गाँधी का ट्वीट - MSP की गारंटी और कर्ज़ माफ़ी समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की तबीयत बिगड़ना चिंताजनक है। सरकार को बातचीत करके अनशन ख़त्म करवाना चाहिए। जायज मांगों के लिए किसानों को बार-बार अनशन और प्रदर्शन के लिए मजबूर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। 700 से ज़्यादा किसानों की शहादत के बाद भी सरकार निर्दयी बनी हुई है।

MSP सहित अधिकांश मांगों को तो अब कृषि संबंधी संसद की स्थायी समिति ने भी स्वीकारा है, जिसमें सभी दलों के नेता हैं। मैंने पहले भी कहा है और फिर दोहरा रहा हूं - जैसे मोदी सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर हुई, वैसे ही उसे इन मांगों को मानने के लिए मजबूर किया जाएगा। किसानों और देश के लिए बेहतर यही होगा कि देर करने की बजाय जल्द से जल्द मान ले।

Next Story