भारत

राहुल गांधी ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की

jantaserishta.com
30 Jun 2023 2:44 PM IST
राहुल गांधी ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की
x
देखें वीडियो.
इंफाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंफाल में मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की.
मणिपुर को शांति की जरूरत है. मैं राहत शिविर में गया और हर समुदाय के लोगों से मिला. राहत शिविरों में दवाई, खाने की कमी है जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. मेरी मणिपुर के हर व्यक्ति से अपील है कि शांति बनाए रखें. मैं यहां मौजूद हूं और जो शांति कि लिए कर सकता हूं वह करूंगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ये बात कही है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर के दौरे के दूसरे दिन आज दो राहत शिविरों का दौरा किया. शुक्रवार को सबसे पहले राहुल गांधी मोइरांग के कोन्जेंगबाम राहत शिविर में पहुंचे और वहां रह रहे परिवारों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मोइरांग कॉलेज में स्थित राहत कैंपों का मुआयना किया और यहां रह रहे लोगों का हाल-चाल जाना. संघर्ष के बाद से राज्यभर में अब तक करीब 50,000 लोग 300 से ज्यादा राहत शिविरों में रह रहे हैं. इसके बाद राहुल ने राज्यपाल राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मुलाकात की.
राहुल के राहत शिविरों में पहुंचने की तस्वीरें ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने लिखा, 'प्यार, भाईचारा और शांति का संदेश लेकर राहुल गांधी जी मणिपुर पहुंचे हैं. कल वे हिंसा के पीड़ितों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मिले. उनका दुख बांटा, उनके आंसू पोछे, उन्हें हिम्मत दी... ये भरोसा दिलाया कि सब ठीक हो जाएगा. मणिपुर में नफरत के खिलाफ मोहब्बत की ये यात्रा आज भी जारी है...'
मणिपुर में पिछले 58 दिनों से जारी हिंसा का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इस समय बीजेपी सरकार पर हमला कर रहा है और सीएम बीरेन सिंह से इस्तीफा मांगा जा रहा है. विपक्ष के हमले के बीच मुख्यमंत्री बीरेन सिंह दोपहर तीन बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. मणिपुर के सीएम राज्यपाल से मिलकर मौजूदा हालात को लेकर ब्रीफ करेंगें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story