भारत

रायबरेली में राहुल गांधी ने शहीद कैप्टन की मां से की मुलाकात, अग्निवीर योजना को बताया गलत

jantaserishta.com
9 July 2024 5:00 PM IST
रायबरेली में राहुल गांधी ने शहीद कैप्टन की मां से की मुलाकात, अग्निवीर योजना को बताया गलत
x
देखें वीडियो.
रायबरेली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचे, जहां उन्होंने वीरगति को प्राप्त हुए कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह और उनकी मां मंजू सिंह से मुलाकात की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शहीद कैप्टन की मां मंजू सिंह ने कहा, “अग्निवीर योजना गलत है। इसे बंद किया जाना चाहिए।"
मंजू सिंह की बात पर राहुल ने कहा, “आप फिक्र मत कीजिए, हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे।“ बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत कैप्टन अंशुमान सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। उन्होंने अपने शौर्य का परिचय देते हुए भयावह आग की लपटों के बीच कई लोगों को बचाकर अपना अदम्य साहस दिखाया था।
उनकी पत्नी ने अपने पति के साथ हुई पहली मुलाकात के बारे में राहुल गांधी को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से उनकी पहली मुलाकात उनके पति से हुई थी। उन्होंने अपने पति के बारे में बताया था कि वो छाती पर गोली खाकर मरना पसंद करेंगे, लेकिन कोई साधारण मौत नहीं चाहिए।
दरअसल, 19 जुलाई 2023 को सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय टेंटों में आग लग गई थी। इस आग में कई लोग फंस गए थे, लेकिन रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह कई लोगों को बचाने के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। अंशुमान की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। उनकी मां और पत्नी ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया। अंशुमान यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले हैं।
बता दें कि राहुल गांधी शुरू से ही अग्निवीर योजना की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह योजना सैनिकों के हितों पर कुठाराघात करने के मकसद से लाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story