भारत

राहुल गांधी ने किया बड़ा हमला, कहा- मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ

jantaserishta.com
5 March 2024 2:05 PM IST
राहुल गांधी ने किया बड़ा हमला, कहा- मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
शाजापुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है. मध्य प्रदेश के शाजापुर में उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ. वहीं, राहुल गांधी के लिए उस समय भी असहज स्थिति पैदा हो गई, जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके सामने मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगाए.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में देखा जाता है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी का काफिला जा रहा है. तभी सामने से बीजेपी के कई कार्यकर्ता उनके काफिले को देखकर मोदी-मोदी के नारे लगाने लगता है. इन नारों को सुनकर राहुल गांधी गाड़ी से उतरकर उनके पास जाते हैं.
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बीजेपी के ये कार्यकर्ता राहुल गांधी को आलू देते हैं और राहुल ये आलू उनसे ले भी लेते हैं. इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता कहते हैं कि आलू लीजिए और सोना दीजिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story