भारत

राहुल गांधी ट्विटर पर बरसे, कहा- देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला, ये राहुल गांधी पर हमला नहीं...देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 Aug 2021 10:56 AM IST
राहुल गांधी ट्विटर पर बरसे, कहा- देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला, ये राहुल गांधी पर हमला नहीं...देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: ट्विटर की ओर से अपना और कांग्रेस पार्टी समेत कई नेताओं का अकाउंट लॉक किए जाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान जारी किया है. राहुल गांधी ने कहा है कि मेरा अकाउंट लॉक किया जाना मेरे लाखों फॉलोअर्स का अपमान है. उन्होंने कहा कि अब देश का लोकतंत्र खतरे में है.

राहुल गांधी ने कहा, ''मेरे ट्विटर को बंद करके वो हमारी राजनीतिक प्रक्रियाओं में दखल दे रहे हैं. ये देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर एक हमला है, ये राहुल गांधी पर हमला नहीं है. मेरे 19-20 मिलियन फॉलोअर्स हैं, आप उन्हें नकार रहे हो.''
दरअसल राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार 9 साल की बच्ची के परिवार के साथ तस्वीरें ट्वीट की थीं. इसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने राहुल गांधी के ट्वीट का संज्ञान लिया और ट्विटर को नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story