भारत

राहुल गांधी ने रायपुर में रखी अमर जवान ज्योति की आधारशिला

jantaserishta.com
3 Feb 2022 2:56 PM IST
राहुल गांधी ने रायपुर में रखी अमर जवान ज्योति की आधारशिला
x

रायपुर: सांसद राहुल गांधी ने किया छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमिपूजन एवं शिलान्यास। शहीदों के सम्मान में रायपुर में प्रज्ज्वलित होगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति। देश में कहीं भी पुलिस/सेना/सशस्त्र बलों में कर्तव्य पथ पर शहीद होने वाले छत्तीसगढ़ के वीरों और छत्तीसगढ़ में शहादत देने वाले देश भर के रणबांकुरों के सम्मान में जलती रहेगी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति।


लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना' और 'राजीव युवा मितान क्लब योजना' का शुभारंभ किया साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले 'सेवाग्राम' तथा 'छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति' की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story