भारत

राजनीतिक ड्रामा करते रहते है राहुल गांधी : बीजेपी नेता

Nilmani Pal
17 Jun 2026 7:47 AM IST
राजनीतिक ड्रामा करते रहते है राहुल गांधी : बीजेपी नेता
x

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से प्रस्तावित संवाद को "राजनीतिक ड्रामा" करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि नीट परीक्षा से कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता का यह दौरा क्यों हो रहा है।

कोटा के दौरे के पर पहुंचे सुनील बंसल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने पहले ही नीट पेपर लीक मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है और जांच जारी है। उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी राजनीतिक ड्रामा करने के लिए कोटा आ रहे हैं। छात्रों की परीक्षा चार दिन बाद है। ऐसे समय में उनसे बातचीत करना समझ से परे है।''

राहुल गांधी 17 जून को कोटा में छात्रों और युवाओं से पेपर लीक, बेरोजगारी और शैक्षणिक तनाव जैसे मुद्दों पर बातचीत करने वाले हैं। नीट विवाद पर केंद्र सरकार का बचाव करते हुए बंसल ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और मामला जांच के अधीन है। कॉकरोच पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक प्रयोग पहले भी हुए हैं, लेकिन वे असफल रहे हैं। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए बंसल ने भाजपा की संभावनाओं पर भरोसा जताया और कहा कि लोग वर्षों की भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से तंग आकर विकल्प चाहते हैं। उन्होंने कहा, ''करीब 50 वर्षों से बंगाल के लोग भ्रष्टाचार और गुंडाराज से परेशान हैं। बदलाव की मजबूत इच्छा है और लोग तेजी से भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।'' बंसल ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को भी गिनाया और कहा कि सरकार की नीतियों का फोकस विकास, जनकल्याण और जनता के विश्वास को मजबूत करने पर रहा है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल सहित कई नेता मौजूद रहे।

Next Story