भारत

राहुल गांधी असली नहीं, चुनावी हिंदू हैं: केशव प्रसाद मौर्य

jantaserishta.com
19 May 2024 2:03 PM IST
राहुल गांधी असली नहीं, चुनावी हिंदू हैं: केशव प्रसाद मौर्य
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने डिप्टी सीएम से सवाल किया कि अखिलेश यादव का बयान आया है कि ईडी और सीबीआई को बंद कर देना चाहिए।
इस पर उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार की जांच करने वाली एजेंसियों के माध्यम से जो छापे पड़े, जो जांच हुई। उसमें 100 में से 98 देश को लूटने वाले पकड़े गए हैं। अखिलेश यादव का या तो घोटाले में हाथ होगा या फिर घोटाला करने वालों के साथ होंगे। इसीलिए, शायद वो ईडी और सीबीआई को बंद करने की बात कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी के हिंदू धर्म को राहुल गांधी के पीएम मोदी से ज्यादा जानने के बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को 2014 के लोकसभा चुनाव में कमल खिलने से पहले मंदिरों में देखा था? कभी टीका लगाए देखा था? कभी जनेऊ बताते देखा था। देश की जनता ने कमल खिला दिया, तो जो हिंदू विरोधी थे, वो कह रहे हैं कि हम भी हिंदू हैं और जनेऊधारी हैं। राहुल गांधी असली नहीं, चुनावी हिंदू हैं।
उन्होंने सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदाताओं से वोट डालाने की अपील की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story