भारत
राहुल गांधी देश के संसदीय लोकतंत्र के लिए बोझ हैं : नीरज कुमार
jantaserishta.com
3 Oct 2025 2:26 PM IST

x
पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कोलंबिया में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के संसदीय लोकतंत्र के लिए बोझ हैं। वे लगातार संविधान का अपमान कर देश के लोगों को चोट पहुंचा रहे हैं।
जदयू प्रवक्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी चुनावी मौसम में बिहार में एक राजनीतिक पर्यटक की तरह आते हैं। जब चुनाव आयोग अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करता है, तो मजबूत तर्कों के अभाव में वे निराश हो जाते हैं। फिर वे विदेश जाकर दावा करते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि लोकतंत्र नहीं है, तो आप विपक्ष के नेता कैसे बने? आपकी पार्टी विभिन्न राज्यों में सरकारें कैसे बनाती है? संविधान खतरे में नहीं है, बल्कि आपकी राजनीतिक साख खतरे में है। जदयू प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे लोग देश के संसदीय लोकतंत्र के लिए बोझ हैं और जनता उनकी बातों से आहत है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर जदयू प्रवक्ता ने कहा कि वे एक निर्वाचित सांसद हैं, लेकिन वे विजयादशमी जैसे पवित्र त्योहार को, जो असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है, केवल राजनीतिक संदर्भ में देख रहे हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त जारी होने पर जदयू प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिला सशक्तीकरण का रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि 25 लाख अतिरिक्त महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10,000 रुपए की सहायता दी जा रही है। इससे पहले 75 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपए दिए जा चुके हैं।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि यह राशि जीविका से जुड़ी महिलाओं को बिना किसी बिचौलिये के सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जा रही है। विपक्ष इसे कर्ज बता रहा है, लेकिन यह बेबुनियाद आरोप है। उन्होंने दावा किया कि बिहार महिला सशक्तीकरण का रोल मॉडल बन रहा है। जीविका से जुड़ी हमारी माताएं-बहनें नंबर वन हैं। नीतीश कुमार काम के लिए जाने जाते हैं। 25 लाख महिलाओं को एक साथ राशि हस्तांतरित करना बदलते बिहार की तस्वीर है। इस पहल से इंडी गठबंधन को पेट में दर्द हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





