भारत

वोट चोरी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे राहुल गांधी

Nilmani Pal
5 Nov 2025 12:40 PM IST
वोट चोरी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे राहुल गांधी
x

दिल्ली। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही गुरु नानकदेव का स्मरण किया. उन्होंने एच फाइल्स नाम को लेकर कहा कि यह किसी एक विधानसभा क्षेत्र को लेकर नहीं है. राज्यों में वोट चोरी हो रही है. हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि पोस्टल बैलट और एक्चुअल वोट का मिजाज अलग रहा. पोस्टल बैलट में कांग्रेस को 76 और बीजेपी को 17 सीटें ही मिलती. हमेशा ऐसा होता रहा है कि पोस्टल बैलट और वास्तविक मत, दोनों का डायरेक्शन एक ही होता था. राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल में कांग्रेस जीत रही थी. पोस्टल बैलट में भी कांग्रेस जीत रही थी. अंत में कांग्रेस 22 हजार 779 वोट से हार गई. कुल मिलाकर राज्य में एक लाख से अधिक वोट का डिफरेंस था. हमारे पास प्रूफ है.

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक युवती की तस्वीर दिखाई गई. इस फोटो के साथ अलग-अलग नाम से 22 जगह वोटिंग का आरोप लगा राहुल गांधी ने कहा कि इस युवती ने कहीं सीमा, कहीं सरस्वती नाम से 22 वोट डाले. राहुल गांधी ने कहा कि यह ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी. हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुई. उन्होंने कैटेगरी वाइज आंकड़े भी बताए और कहा कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर मिले. हरियाणा में कुल मिलाकर दो करोड़ वोटर हैं. 25 लाख वोट चोरी का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फेक था. इसकी वजह से कांग्रेस हारी.

राहुल गांधी ने एक ही बूथ पर 223 बार एक ही महिला का नाम होने का दावा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि उस महिला ने कितनी बार वोट किया. चुनाव आयोग को इसके लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए. यही वजह है कि सीसीटीवी फूटेज डिलीट कर दिया गया. सीसीटीवी फूटेज से यह खुलासा हो जाता कि उस बूथ पर क्या हुआ था. एक लड़की ने 10 जगह वोटिंग की. फेक फोटो वाले एक लाख 24 हजार 177 मतदाता थे. वोटर लिस्ट में एक महिला ने नौ जगह वोटिंग की. राहुल गांधी ने कहा कि इसके पीछे मंशा साफ थी- बीजेपी की मदद करना. यह वोट चोरी जेन-जी को देखनी चाहिए.


Next Story
null