भारत
राजनीति को फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन समझ बैठे हैं राहुल गांधी: भाजपा
jantaserishta.com
6 Oct 2023 11:29 AM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा ने राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला जारी रखते हुए शुक्रवार को उन पर आरोप लगाया कि राहुल गांधी राजनीति को फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन समझ बैठे हैं। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 31 सेकंड का एक वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट कर कहा है, "राजनीति को फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन समझ बैठे हैं राहुल गांधी।"
इस वीडियो में राहुल गांधी द्वारा हाल ही में कुली बनकर सामान उठाने के वीडियो और 2014 के लोक सभा चुनाव से पहले कुलियों से बात करने के वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा ने कटाक्ष किया कि, "भैया जी, इनकी प्लानिंग में कोई बदलाव नहीं है, न चुनाव में न सोच में तो सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए, जनहित में जारी।" इससे पहले न्यूज़क्लिक मामले में एक्स पर एक और पोस्ट कर भाजपा ने कांग्रेस, चीन और पाकिस्तान के संबंधों का आरोप लगाते हुए इसे देश विरोधी कनेक्शन भी करार दिया।
Tagsभाजपाकांग्रेसराजनीतिफैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशनराहुल गांधीBJPCongressPoliticsFancy Dress CompetitionRahul Gandhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





