भारत

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती, बोले- 'विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हुए हैं...'

jantaserishta.com
2 Nov 2026 5:57 PM IST
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती, बोले- विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हुए हैं...
x
बड़ा आरोप लगाया है

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी पीएम मोदी पर 'विदेशी मदद' से सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया है. साथ ही, उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती भी दे डाली है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, 'मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए. आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं.' इसके साथ ही उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, 'आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है. विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है.'
इस पोस्ट में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा, 'मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं. कोई भी मंच, किसी भी समय. हिम्मत है तो आइए.' हालांकि, राहुल गांधी ने आगे ये भी दावा किया कि पीएम इस बहस के लिए कभी सामने नहीं आएंगे. उन्होंने लिखा, 'आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं.'
राहुल गांधी का ये बयान दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस हालिया बयान पर पलटवार है, जो उन्होंने गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिया था. उस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ ताकतें देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं.

पीएम ने आरोप लगाया था कि अफवाहें फैलाने और देश की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया का हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि 'कौन विदेश में किससे गुपचुप तरीके से मिल रहा है' और 'भारत विरोधी ताकतें किसका समर्थन कर रही हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story