भारत
राहुल गांधी विवादों की आंधी बन चुके हैं, देश के साथ कर रहे विश्वासघात: अनुराग ठाकुर
jantaserishta.com
6 March 2023 1:44 PM IST

x
फाइल फोटो (कांग्रेस ट्विटर)
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा है कि वे विवादों की आंधी बन चुके हैं और विदेशी दोस्त या विदेशी एजेंसियों या विदेशी चैनल या फिर विदेशी धरती का दुरुपयोग कर भारत को बदनाम करना उनकी आदत बन चुकी है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राहुल गांधी ने सुनियोजित तरीके से विदेशी धरती से भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा है। उनकी भाषा, विचार और कार्यशैली सब कुछ संदिग्ध सा लग रहा है और ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है।
राहुल गांधी पर सेना का अपमान और भारत के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमारे सेना के जवान शहीद हुए और राहुल गांधी कह रहे हैं कि कार बम में कुछ लोग मर गए, भारतीय सेना को लेकर यह राहुल गांधी की सोच है।
राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए ठाकुर ने कहा कि भारत के मसले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी अभी भी गुलामी की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमजोर हो सकती है लेकिन भारत कमजोर नहीं है कि वो अमेरिका को हस्तक्षेप करने को कहे। भारत के लोग, भारतीय लोकतंत्र और भारतीय सेना भी मजबूत है और भारत के पास ताकतवर और दूर²ष्टि रखने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व भी है जिस पर पूरी दुनिया को भरोसा है।
राहुल गांधी को देश के साथ विश्वासघात नहीं करने की नसीहत देते हुए अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि विदेश नीति पर आक्षेप उनकी निम्न बौद्धिक स्तर का परिचायक है। वे स्वयं भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं इसलिए संवैधानिक संस्थाओं से उनका भरोसा उठ गया है और वे लगातार झूठ बोल रहे हैं।
Tagsकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरअनुराग ठाकुरराहुल गांधीUnion Minister Anurag ThakurAnurag ThakurRahul Gandhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





