भारत
राहुल गांधी हमेशा हर मुद्दे पर राजनीति करते आए हैं : श्रीकांत शिंदे
jantaserishta.com
4 Jun 2025 2:56 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भोपाल में पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने बुधवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी हमेशा से हर मुद्दे पर राजनीति करते आए हैं। उन्होंने कहा, "जब सभी सांसद एक साथ आकर एक स्वर में बोल रहे हैं, तो राहुल गांधी को समझना चाहिए कि इस तरह की स्थिति में अगर हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ना है, तो वहां राजनीति नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राजनीति करने के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पहल की है, वो सराहनीय है। भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने लोगों को जागरूक करने के लिए, साथ ही दुनिया के देशों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट करने के लिए अलग-अलग देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं।"
ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच के तहत चार देशों की यात्रा पूरी करने के बाद शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सात प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में गए। ये प्रतिनिधिमंडल दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ जागरूक करने का काम कर रहे हैं। हमारे प्रतिनिधिमंडल जहां भी गए हैं, विदेशी देशों ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है और 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले की निंदा की है।
वहीं पाकिस्तान के डेलिगेशन भेजने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बताएगा कि इतने साल तक आतंकवाद और दहशत फैलाने का काम भारत ने किया है। भारत के 26 लोगों की जान पाकिस्तान ने ली, यही बताने पाकिस्तान दुनिया भर में जा रहा है क्या? विपक्ष के द्वारा संसद के विशेष सत्र की मांग पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में सरकार निर्णय लेगी कि संसदीय सत्र कब बुलाना है।
एक अन्य सवाल जो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ताजा बयान पर किया गया उसको लेकर उन्होंने कहा कि भगवंत मान को कौन गंभीरता से लेता है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वन नेशन वन इलेक्शन का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि भाजपा तो ऑपरेशन सिंदूर पर भी राजनीति कर रही है, क्या बीजेपी ने 'एक देश, एक पति' योजना शुरू की है?
वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भोपाल की एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया और नरेंदर ने सरेंडर कर दिया। इस टिप्पणी को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





