भारत

राहुल गांधी ने कटवाए बाल, सैलून रातों-रात फेमस, क्या बातचीत हुई?

jantaserishta.com
16 May 2024 6:05 PM IST
राहुल गांधी ने कटवाए बाल, सैलून रातों-रात फेमस, क्या बातचीत हुई?
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: पिछले दिनों रायबरेली में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्थानीय सैलून में गए। यहां उन्होंने अपनी दाढ़ी ट्रीम करवाई और बाल भी कटवाए। दाढ़ी सेट करने के दौरान उन्होंने सैलून कर्मचारी से बात भी की...राहुल गांधी ने ये वीडियो भी शेयर किया है।

राहुल ने दिए 500 रुपए
राहुल गांधी ने सैलून कर्मी को दाढ़ी सेट करने के बदले में बतौर 500 रुपये दिए। पास में खड़े सपा कार्यकर्ताओं को राहुल ने टॉफी दी। हालांकि इस दौरान राहुल को सुरक्षाकर्मियों ने घेरे रखा। इसी बीच किसी ने राहुल के समर्थन में नारे लगाते हुए उन्हें एक युवा प्रधानमंत्री कहकर संबोधित कर दिया।
इसे कांग्रेस ने 'एक्स' पर शेयर करते हुए लिखा, 'चुनाव की तैयारी पूरी है, लेकिन हेयर कटिंग भी जरूरी है। हम ऐसे ही हुनरमंद नौजवानों के हक के लिए लड़ रहे हैं, देश के विकास में इनकी हिस्सेदारी मांग रहे हैं।'
राहुल गांधी के जाने के बाद सैलून में ग्राहकी बढ़ी
मिथुन ने बताया कि राहुल गांधी के जाने के बाद उसकी दुकान की सेल बढ़ गई है। दूर दराज के शहरों से भी लोग उससे सिर्फ मिलने के लिए आ रहे हैं। उसे बहुत ही अच्छा लग रहा है कि एक बड़े नेता के यहां आने के बाद उसके जीवन में यह सब बदलाव हो गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story