भारत

सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान

jantaserishta.com
4 Aug 2023 4:55 PM IST
सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान
x
देखें वीडियो।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में में अपनी बात रखी। कांग्रेस मुख्यालय में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों सच्चाई की जीत होती है। जो भी हो मेरा रास्ता क्लियर है। मुझे जो करना है, मेरा जो काम है उसको लेकर मेरे दिमाग में क्लैरिटी है। राहुल ने आगे कहा कि जनता ने जो प्यार दिया, जिन्होंने हमारा साथ दिया, उन सभी का शुक्रिया। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज संविधान और लोकतंत्र की जीत हुई है।
खरगे ने आगे कहा कि अभी संविधान जिंदा है, न्याय मिल सकता है यह इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह सिर्फ राहुल गांधी की नहीं, भारत और लोकतंत्र की जीत है। संविधान के उसूलों की जीत है। बहुत बड़ा फायदा देश के लोगों को हुआ है। जब एक व्यक्ति देश के हित, सच्चाई, देश में मजबूती के लिए लड़ता है। जो व्यक्ति लोगों को जागृत करते-करते कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों से मिले। आज मैं समझता हूं कि उन लोगों की दुआएं हमारे साथ है। इसीलिए यह लोगों की जीत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story