भारत

मूसलाधार बारिश से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- पार्टी कार्यकर्ता राहत कार्य में करें मदद

jantaserishta.com
10 July 2023 4:56 PM IST
मूसलाधार बारिश से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- पार्टी कार्यकर्ता राहत कार्य में करें मदद
x
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उत्तरी राज्यों में भारी बारिश के कारण हुई कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को आपदा की कठिन चुनौती का मिलकर सामना करना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद करने का आग्रह किया।
राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ''हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में भारी बारिश एवं भूस्खलन से जनहानि की खबर अत्यंत दुखद है। मैं सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत कार्य में प्रशासन की मदद करें, हम सभी को मिलकर इस प्राकृतिक आपदा की कठिन चुनौती का सामना करना होगा।''
राहुल गांधी की यह टिप्पणी उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के बाद आई है। जिसमें पिछले तीन दिनों में कम से कम 19 लोगों की जान चली गई है। हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है क्योंकि सभी प्रमुख नदियांं उफान पर हैं, जिससे सामान्य जनजीवन ठप हो गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story