भारत

राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में खाया लंगर, देखें वीडियो

jantaserishta.com
27 Jan 2022 3:35 PM IST
राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में खाया लंगर, देखें वीडियो
x

Rahul Gandhi in Punjab: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपने पंजाब मिशन की शुरूआत कर दी है. आज राहुल ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में मत्था टेका और लंगर भी खाया. इसके बाद राहुल गांधी ने जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर राहुल गांधी के साथ सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी मौजद थे.

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद राहुल ने जमीन पर बैठकर लंगर भी खाया. राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट करके लिखा, ''हरमंदिर साहिब में पंजाब के भविष्य के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ प्रार्थना की. साथ बैठके लंगर का प्रसाद खाया.''


जानकारी मिली है कि कांग्रेस जिन 109 उम्मीदवारों की घोषणा की है, वो सब भी राहुल गांधी के साथ अमृतसर गए हैं. शाम को दिल्ली लौटने से पहले राहुल गांधी जालंधर के मीठापुर में ''पंजाब फतह'' डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे.
बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 109 उम्मीदवारों की घोषणा की है. आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अभी बाकी है. निर्वाचन आयोग ने पंजाब समेत पांच चुनावी राज्यों में रैलियों और रोड शो पर लगी रोक को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है. पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story