भारत
हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म...राहुल गांधी ने की महुआ बीनने वाली महिलाओं से चर्चा
jantaserishta.com
9 April 2024 11:26 AM IST

x
उनकी समस्याएं भी जानीं।
भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने के चलते शहडोल में रात बितानी पड़ी। मंगलवार की सुबह जब राहुल गांधी शहडोल से उमरिया की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें महुआ बिनती महिलाएं दिखीं और उन्होंने अपने वाहन के काफिले को रुकवा कर इन महिलाओं से न केवल चर्चा की, बल्कि उनकी समस्याएं भी जानीं।
राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए थे, मगर हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म होने और मौसम खराब होने के कारण उन्हें रात शहडोल में बिताना पड़ी। मंगलवार की सुबह राहुल गांधी जब सड़क मार्ग से शहडोल से उमरिया की तरह जा रहे थे तभी रास्ते में सड़क किनारे उन्हें महिलाएं महुआ बिनती नजर आईं। उन्होंने अपने वाहन को रुकवाया और वो सीधे उन महिलाओं के बीच जा पहुंचे जो जंगल में महुआ बीन रही थीं।
बताया गया है कि राहुल गांधी ने इन महिलाओं की जिंदगी के बारे में चर्चा की, साथ ही समस्याओं पर भी बातचीत की। इतना ही नहीं जमीन पर पड़े महुआ भी उन्होंने उठा कर देखे। राहुल गांधी ने इन महिलाओं के साथ तस्वीर भी खींची और आगे की तरफ बढ़ गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





