राहुल गांधी ने किया डांस, स्टूडेंट के साथ लगाए पुश अप्स, देखें वीडियो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं. राहुल ने सोमवार को कन्याकुमारी में रोड शो निकाला, लेकिन इसके बाद राहुल गांधी का एक अलग अंदाज नजर आया. कन्याकुमारी में राहुल गांधी ने युवा छात्र-छात्राओं से बात की, इसी दौरान राहुल गांधी एक युवा छात्रा के साथ पुशअप लगाते हुए नज़र आए.
#WATCH: Congress leader Rahul Gandhi doing push-ups and 'Aikido' with students of St. Joseph's Matriculation Hr. Sec. School in Mulagumoodubn, Tamil Nadu pic.twitter.com/qbc8OzI1HE
— ANI (@ANI) March 1, 2021
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दक्षिण के राज्यों का दौरा कर रहे हैं, पुडुचेरी, केरल और अब तमिलनाडु. जहां राहुल गांधी का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.
बीते दिनों केरल में राहुल गांधी मछुआरों के साथ समुद्र में गए थे, जहां उन्होंने मछुआरों से उनकी समस्याओं को जाना. राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ नाव में समुद्र का सफर किया और इतना ही नहीं राहुल समुद्र में भी कूदे और मछुआरों के साथ तैरते हुए नजर आए.
इसी दौरान राहुल गांधी की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें राहुल गांधी के सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे थे. राहुल गांधी की फिटनेस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही थी.
#WATCH: Congress leader Rahul Gandhi dances with students of St. Joseph's Matriculation Hr. Sec. School in Mulagumoodubn, Tamil Nadu during an interaction with them pic.twitter.com/RaSDpuXTqQ
— ANI (@ANI) March 1, 2021
In a lighter vein, Shri @RahulGandhi takes part in a 'Push up challenge' by Merolin Shenigha, a 10th standard Judo enthusiast.❣️#TNwithRahulGandhi pic.twitter.com/qZIrCkk5nq
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) March 1, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





